राजे और भांसली के फोटो ने बढाया ठंड मे शिवपुरी की राजनीति का पारा, पढिए क्यो

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की राजनीति मे लगभग 2 दशक तक एक छत्र राज्य करने वाली मप्र शासन की एक्स मिनिस्टर और शिवपुरी विधानसभा की विधायक यशोधरा राजे सिंधिया पिछले 3 साल से शिवपुरी की राजनीति से गायब है। यशोधरा का शिवपुरी की राजनीति मे होना अर्थात भाजपा की ओर शिवपुरी विधानसभा सीट की टिकिट की दावेदारो की लाइन शुरू नही होना। 

राजे का शिवपुरी रिटर्न अर्थात शिवपुरी विधानसभा से 2 दर्जन भाजपा नेताओ के दोवदार नेताओ के सुदंर स्वप्न का अंत होना हैं वही शिवपुरी की राजनीति मे सिर्फ एक नाम,हालाकि क्लीयर कुछ नही है लेकिन राजनीति संभावनाओ पर चलती है और राजनीति मे कुछ भी संभव हैं। 


शिवपुरी विधानसभा सीट से चार बार की विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के दो दिवसीय भोपाल दौरे ने जहां प्रदेश मे चर्चा का विषय बन गया तो शिवपुरी की राजनीति का पारा चढ गया।  भोपाल में एक निजी विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचीं यशोधरा राजे ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन मादम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पर्य कैबिनेट मंत्रियों से गर्मजोशी से मुलाकात की।


क्या कहते हैं राजनीति के जानकार ?
शिवपुरी के स्थानीय कार्यकर्ताओं और शिवपुरी से भोपाल पहुंचे कुछ चुनिंदा लोगों से यशोधरा राजे की मुलाकात ने स्थानीय गुटबाजी और आगामी टिकट के दावेदारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि भले ही संगठन स्तर पर अभी उन्हें किसी नई जिम्मेदारी देने को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन उनकी इस सक्रियता ने 2029 के विधानसभा चुनाव के लिए शिवपुरी सीट पर दावेदारी के विकल्प खुले रख दिए हैं।

सियासी वापसी और फिटनेस का संदेश
2023 के विधानसभा चुनाव से पहले स्वास्थ्य कारणों से दूरी बनाने वाली यशोधरा राजे सिंधिया का तीन साल बाद भोपाल में ऊर्जावान अंदाज में दिखना चर्चा का केंद्र है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से उनकी मुलाकातें यह संकेत देती हैं कि वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और अवसर मिलने पर शिवपुरी या संगठन में बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

नई पीढ़ी की एंट्री और विरासत 
इस दो दिवसीय दौरे में उनके बेटे अक्षय भंसाली की मौजूदगी को राजनीतिक जानकार महज संयोग नहीं मान रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसे सिंधिया परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने और पार्टी की युवाओं को मौका देने की नीति के तहत शिवपुरी की राजनीति में उनकी संभावित सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।

शिवपुरी के स्थानीय समीकरण और 2029 की बिसात 
भोपाल में शिवपुरी के कुछ चुनिंदा लोगों और कार्यकर्ताओं से उनकी मुलाकात ने अंचल की स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि संगठन से अभी कोई आधिकारिक संकेत न मिलने के बावजूद, इस सक्रियता ने 2029 के विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी के विकल्प खुले रख दिए हैं, जिससे अन्य दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं।

यशोधरा राजे का पक्ष, 
सियासी अटकलों के बीच खुद यशोधरा राजे सिंधिया ने इन चर्चाओं को खारिज किया है। उनके बयान के अनुसार, वे एक निजी विवाह समारोह में शामिल होने और पूर्व खेल मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल में शुरू किए गए कामों को देखने भोपाल आई थीं, इसलिए इस दौरे में राजनीति नहीं देखी जानी चाहिए।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!