Shivpuri News: नपा की L&T के कारण थम गए 34 कचरा वाहनो पहिए पढिए क्यो

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका की L&T मशीन के कारण नगर पालिका के 34 कचरा वाहनो के पहिए थम गए। बताया जा रहा है कि नगर पालिका में हर महीने ईंधन का खर्च 18 लाख रुपए रहता है, लेकिन नवंबर में यह अचानक 2.5 से 3 लाख रुपए बढ़कर 20 लाख के पार कैसे पहुंच गया? एलएनटी मशीन में बिना किसी स्पष्ट आदेश और लॉगबुक के 1200 लीटर (करीब 1.25 लाख रुपए) डीजल खप जाना बड़े पैमाने पर ईंधन की हेराफेरी की ओर इशारा करता है,इस कारण सीएमओ ने इस माह के बिलो पर रोक लगा दी है। 

इधर खबर यह भी है कि नगर पालिका पर पेट्रोल पंप और सीएनजी संचालकों का करीब 20 लाख रुपए बकाया है। भुगतान नहीं मिलने पर संचालकों ने पिछले दो दिनों से ईंधन की सप्लाई बंद कर दी है। इसके चलते डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के 34 वाहन नगर पालिका परिसर में खड़े हैं। एलएनटी मशीन और पानी के टैंकरों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ने लगी है। 

ईंधन का भुगतान अटकने की एक वजह एलएनटी मशीन में 1200 लीटर डीजल की खपत पर सीएमओ यशवंत राठौर का संदेह भी है। मशीन से यह डीजल किसके आदेश पर और कितने घंटे काम करने के दौरान खर्च हुआ, इसका स्पष्ट रिकॉर्ड नगर पालिका के पास नहीं है। सीएमओ ने संबंधित चालकों को नोटिस जारी कर लिखित जवाब और दस्तावेज मांगे हैं। उनका कहना है कि जवाब से संतुष्ट होने के बाद ही इस खर्च का भुगतान किया जाएगा। करीब 1.25 लाख रुपए के इस खर्च को लेकर जांच की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है।

हर माह 18 लाख खर्च, नवंबर में 20 लाख के पार
नगर पालिका में आमतौर पर हर महीने ईंधन पर करीब 18 लाख रुपए खर्च होते हैं, जबकि नवंबर का बिल 20 लाख रुपए से अधिक बताया जा रहा है। पिछले महीने की तुलना में खर्च में करीब ढाई से तीन लाख रुपए की बढ़ोतरी भी सामने आई है। इसी खर्च को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मॉनिटरिंग और सिस्टम की विफलता
सवाल सिर्फ चालकों पर नहीं, बल्कि वाहन शाखा के प्रभारियों और अधिकारियों पर भी है। बिना लिखित आदेश और काम के घंटों के रिकॉर्ड के कोई मशीन इतने बड़े पैमाने पर डीजल कैसे फूंक सकती है? क्या नोटिस केवल निचले स्तर के कर्मचारियों (चालकों) तक सीमित रहेगा या जिम्मेदार अफसरों पर भी गाज गिरेगी ?

जनता की परेशानी और स्वच्छता पर संकट
दो दिनों से 34 कचरा वाहन और पानी के टैंकर बंद होने से शहर के वार्डों और बाजारों में क्या हालात हैं? लोग घरों का कचरा कहां फेंक रहे हैं और पेयजल सप्लाई बाधित होने से किन इलाकों के रहवासी परेशान हो रहे हैं। 

फाइल आगे बढ़ा दी है
ईंधन भुगतान की फाइल आगे बढ़ा दी गई है। एलएनटी मशीन में 1200 लीटर डीजल की खपत का हिसाब मांगा है। मशीन कितने घंटे चली और डीजल कहां खर्च हुआ, इसका जवाब मिलने के बाद ही संबंधित भुगतान पर निर्णय लिया जाएगा। 
यशवंत राठौर, सीएमओ शिवपुरी

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!