शिवपुरी। कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस को लेकर शहर कांग्रेस ने कार्यालय पर पार्टी का 133वां स्थापना दिवस सेवादल के साथ मनाया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा व सेवादल जिलाध्यक्ष अनिल उत्साही ने संयुक्त रुप से कहा कि जिस झंडे और चिन्ह के रूप में स्थापित कांग्रेस पार्टी का नारा ही हमारी अपनी आवाज है जिसे बुलंद करने में कांग्रेस के कई दिग्गजों ने पार्टी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, ऐसी पार्टी से स्वयं को जोडक़र गौरवान्वित होना गर्व की बात है।
साथ ही संकल्प लेते है कि कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर हम कांग्रेस को एकजुट कर संगठन मजबूती में अहम योगदान देंगें। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी अमिताभसिंह हरसी, अनिल प्रतापसिंह चौहान, नपाध्यक्ष मुन्नलाल कुशवाह, अनिल शर्मा अन्न्ी, हरिशंकर शर्मा, हरीश खटीक, शिवलाल कुशवाह, इरशाद पठान, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोमवती यादव, अनीता पाल, मुकेश जैन, योगेश करारे, आजाद खान, चंद्रकांत शर्मा, राजेन्द्र शिवहरे, कपिल भार्गव, जितेन्द्र रघुवंशी, अमित शिवहरे, सत्यम नायक, जावेद कुर्रेशी, हाफिज रहमान खान, हमीद खान, शंकर खटीक, अमृत लाल जाटव, निर्मल कुमार जैन, संजय शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।