कोर्ट में पेशी पर आया आरोपी फरार, मायापुर पुलिस ने दबौच लिया

0
शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत न्यायालय तिराहा के पास से कोर्ट पेशी पर आ  रहा एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। बाद में मायापुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जयपालसिंह पुत्र कमरजी यादव निवासी मखवा थाना मायापुर को शनिवार को पेशी पर लेकर आ रहे थे तभी आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। भागने के बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया जिस पर आसपास के थानों में सूचना दी। जहां मायापुर पुलिस को आरोपी मिल गया जिसे पकडक़र थाने में बंद कर दिया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!