नरवर। कंप्यूटर व मोबाइल की अति आवश्यकता को जानते हुए नरवर के और छात्रों के जीवन में प्रोत्साहन बनाए रखने के लिए राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन के संचालक रवि गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को मोबाइल व कंप्यूटर दिए। इस अवसर पर प्रति भार्गव पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा मंडल, बसल अली जिला उपाध्यक्ष, बीजेपी टल्पसंख्यक मोर्चा एवं मगरौनी चौकी के प्रभारी सिकरवार मौजूद थे।
यहां तीन छात्रों को प्रोत्साहित कर मोबाइल व कंप्यूटर दिए गए व अन्य छात्रों को प्रमाण पत्र बांटे गए। जिसमें एमके शर्मा को पीजीडीसीए में फस्र्ट रैंक प्राप्त करने पर कंप्यूटर दिया गया। देवेन्द्र कुशवाह को सेंकेंड रैंक मिलने पर कंप्यूटर दिया गया। फैसल खान को थर्ड रैंक मिलने पर कम्प्यूटर दिया गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।