पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत पेपर देकर आ रही एक छात्रा के साथ युवक ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ का विरोध जब किशोरी ने किया तो युवक ने उसके साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पिछोर के ग्राम करारखेड़ा की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शनिवार की शाम 4 बजे के लगभग वह कॉलेज से पेपर देकर घर जा रही थी। उसके साथ उसकी सहेलिया भी थी।
कॉलेज से थोड़ी दूर निकलने पर उसे ठाकुर बाबा कॉलोनी में रहने वाला सतेंद्र पुत्र जयहिंद बुंदेला मिल गया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब किशोरी ने उसे विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा जब किशोरी ने अपने मोबाइल से भाई को फोन लगाया तो उसे भी आरोपी ने फोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जिसके बाद किशोरी ने अपने भाई को बुलाया और थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।