नरवर। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सुल्तानपुर में जमीनी विवाद के चलते भाई-भाई में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों भाईयों में आपस में लात-घूसे चल गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। रघुवीर पुत्र बालकिशन कुशवाह व उदयभान उर्फ मोतीलाल पुत्र सुन्मान कुशवाह में में जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। शनिवार को रघुवीर और उदयभान में विवाद होने लगा। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगे।
गाली-गलौंज की आवाज सुनकर अन्य परिजन भी आ गए और एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोट आई। मामले में पुलिस ने रघुवीर की शिकायत पर चंदन, होतीलाल, हरनाम, प्रेमनारायण कुशवाह व उदयभान की शिकायत पर रघुवीर, बालकिशन, गोपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।