सास ने बहू को पीटा, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रमतला में एक बहू ने सास की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण सास को बहू को डांटना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। राजेन्द्रसिंह पुत्र रामधनसिंह गुर्जर निवासी ग्राम रमतला कोलारस ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शनिवार की शाम उसके छोटे भाई की बहू लीला बाई घर पर रोटी बना रही थी तभी उसने कंडे ज्यादा जला दिए। 

इसी बात को लेकर उसकी मां ने थोड़ा सा डांट दिया था। इसी को लेकर लीला बाई सास के साथ गाली-गलौंज करने लगी। इतना ही नहीं बहू का गुस्सा यही नहीं रुका उसने सास की जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने राजेन्द्रसिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!