शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत रविवार को पुलिस ने भवेड़ रेल्वे क्रॉसिंग के बीच में पुलिस ने पशुओं से भरे वाहन को पकड़ा साथ ही वाहन में सवार चार यात्रियों को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर ट्रक में सवार चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सुभाषपुरा थाना प्रभारी सुरेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में पशुओं को भरकर कटने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और चैकिंग लगाई गई। जहां भवेड़ रेलवे क्रॉसिंग के बीच से एक ट्रक निकला जिसको पुलिस ने रोका और उसकी चैकिंग की। चैकिंग के दौरान ट्रक में 19 पशु क्रूरतापूर्वक भरे हुए थे।
जिस पर थाना प्रभारी ने ट्रक में सवार संबंधितों से पशुओं के संबंध में कागजात मांगे लेकिन वह नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने में रखवा दिया व पशुओं को मुक्त कराकर महेन्द्र पुत्र रमेश ओण, सूरज पुत्र ठाकुरलाल धाकड़ निवासी ग्राम धौवनी थाना गसवानी जिला श्योपुर, बरसात पुत्र सुताब खान निवासी पिपरौआ थाना चिनौर ग्वालियर, अली हुसैन पुत्र बरसात खान निवासी आमी थाना पनिहार ग्वालियर को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।