शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्वालियर बायपास पुराना टोल टेक्स के पास से जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को गिर तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से नगदी व ताश की गड्डी बरामद की गई।
पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि वायपास के पास पुराने टोलटेक्स पर कुछ लोग हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी जहां से दिनेश पुत्र रामकुमार जाटव निवासी बघेरा थाना बैराड़, मंगलसिंह पुत्र जगदीश रावत निवासी टीला कोलारस व विनोद पुत्र पप्पू केवट निवासी बैराड़ को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।