शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अगरा में शनिवार की रात एक महिला की लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां उसने लाश को जब्त कर घटना स्थल का मुआयना किया। इसके बाद लाश को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक महिला कौन थी इसका पुलिस अभी पता नहीं लगा पाई है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें रमेश पुत्र धूमलिया पटैलिया निवासी अमरपुर थाना बदरवास ने सूचना दी कि अगरा में टोड़ी पहाडिय़ा के पास एक महिला की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते हुए पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची तो देखा कि महिला की लाश पड़ी हुई है जो देखने में लगभग तीन से चार दिन पुरानी लग रही थी।
पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। यह महिला कौन थी इसका पुलिस को अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना देकर महिला की शिनाख्त के लिए कहा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।