करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कालीपहाड़ी के पास फोरलेन पर शनिवार शाम 5 बजे अपने गांव से ससुराल दिनारा बाइक से जा रहे एक अधेड़ को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने शव को रोड़ पर रखकर फोरलेन पर दोनों ओर से आ रहे वाहनों का जाम लगा दिया।
जसवंत सिंह पुत्र देवीसिंह लोधी (53) अपने गांव काली पहाड़ी से ससुराल दिनारा बाइक से जा रहा था तभी करैरा की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने फोरलेन पर जाम लगा दिया। खासबात यह रही कि घटना की 5 घंटे तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। तब तक फोरलेन पर 5 किमी से अधिक लंबा जाम लगा। मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने परिजनों को समझाईश दी गई जिसके बाद परिजनों ने जाम खोला।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।