पिछोर। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम धन्दौरा में एक महिला की झाड़-फूक करने वाले बाबा ने लेनदेन को लेकर मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के बच्चे नहीं हो रहे थे जिसके लिए झाड़-फूक कराने वह बाबा के पास गई थी। जानकारी के अनुसार धंधौरा ताल रैपुरा की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके बच्चे नहीं हो रहे थे तो किसी ने उसे बाबा अनवर खान निवासी मनपुरा के बारे में बताया। जिस पर महिला उसके यहां गई और अपनी समस्या के बारे में बताया जहां बाबा से उसका लेनदेन को लेकर कुछ विवाद होने लगा।
यह विवाद इतना बड़ा कि बाबा ने महिला के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दी और इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने महिला की मारपीट कर भगा दिया। जिसके बाद महिला ने परिजनों को सारे घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बाबा की तलाश शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।