गुजरात में साथ में करते थे काम, आंखे लड़ी और फिर...

Updesh Awasthee
0
पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के भटनावर चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत पीडि़त किशोरी के परिजनों ने पोहरी थाने में की। जहां किशोरी के नाबालिग होने के चलते पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार एक 17 वर्षीय किशोरी निवासी भटनवार अपने परिवार के साथ राजकोट गुजरात में काम करने गई हुई थी। तभी राजकोट में पहले से काम कर रहा युवक जसराम आदिवासी से युवती की आखें लड़ गई। दोनों के बीच प्रेम परबान चढने लगा। यह कहानी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाई और किशोरी के परिजनों को उक्त मामले की भनक लगी तो परिजन दीपावली पर किशोरी को लेकर अपने घर बापिस आ गए। 

बीते रोज किशोरी अपने भाई के साथ पोहरी बैंक में रूपए निकालने गई हुई थी। तभी अपने भाई को चकमा देकर किशोरी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस बात की शिकायत किशोरी के परिजनों ने पुलिस थाना पोहरी में की। जहां पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!