कोलारस। जिले के
कोलारस अनुविभाग के पुलिस थाना इंदार में एक बुलेरो वाहन ने राह चलते
राहगीर युवक को टक्कर मार दी और मौके से टक्कर मारकर फरार हो गया। इस मामले
की शिकायत फरियादी ने पुलिस थाना इंदार पहुंचकर आरोपी बुलेरो चालक के
विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई और मामला पंजीबद्ध करा दिया।
जानकारी
के अनुसार थाना इंदार में फरियादी प्रदीप पुत्र राजेन्द्र शर्मा उम्र 30
वर्ष निवासी मड़वासा ने बताया कि वह अपने घर जाने के लिए ग्राम के रास्ते
पर खड़ा हुआ था कि तभी अचानक एक बुलेरो वाहन चालक आरोपी राकेश शर्मा ने
वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए फरियादी प्रदीप मे टक्कर मार दी और
दुर्घटना को अंजाम देकर आरोपी बुलेरो चालक मौक से फरार हो गया।
इस
घटना को लेकर प्रदीप ने पुलिस थाना इंदार में शिकायत दर्ज कराई और बुलेरो
चालक के विरूद्ध धारा 279, 337 के तहत मामला पंजीबद्ध कराया जिस पर पुलिस
ने मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।