शिवपुरी। जिले के बदरवास विकास खंड अंतर्गत संकुल केंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय इंदार भोज विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र का शुभारंभ शिवपुरी गुना क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा किया गया। जिसमें के संकुल प्राचार्य श्रीमती शोभा मौर्य के द्वारा बताया गया कि आज इंदार में भोज विश्वविद्यालय के द्वारा संचालित पाठ्यक्रम में प्रवेश किया जा सकेगा इस अवसर पर संकुल केंद्र के इंदार स्टॉप श्रीमती कीर्ति भदौरिया,राजेंद्र बघेल,नीरेन्द्र रघुवंशी,सबसिंह नलवाया,कल्याण सिंह ओझा,राम सिंह यादव,विमल कुमार जैन,दौलत सिंह चौहान,अरुण यादव,श्रीमती संगीता रघुवंशी,मनोज गुप्ता,श्रीमती पुष्पलता गोलिया, श्रीमती अंगूरी आदिवासी, रघुवीर कुशवाह भृत्य सहित सभी ग्राम वासियों का छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।