शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्व. रामसिंह यादव के निधन होने पर उनके निवास स्थान खतौरा पहुंचकर स्व. यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रीमती सिंधिया ने स्व.रामसिंह यादव की पुत्री श्रीमती मिथलेश यादव, उनके पुत्र महेन्द्र सिंह यादव एवं शोक संतृप्त परिवार से चर्चा करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृत आत्मा की शांति के लिए और इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की परिजनों को शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान विधायक पोहरी श्री प्रहलाद भारती, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष शिवपुरी मुन्नालाल कुशवाह, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक सहित जनप्रतिनिधि अधिकारीगण उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।