किसान ने व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी, व्यापारीयों ने घेरा थाना

NEWS ROOM
0
बैराड़। जिले के बैराड़ कृषि उपज मंडी में आज शाम 4:30 बजे एक किसान ने व्यापारियों को सामूहिक रूप से माँ बहन की अश्लील गालियां देते हुए उसे जानसे मारने की धमकी भी दे डाली। इस बात का ज्ञापन व्यापारियों ने बैराड़ी को एक आवेदन के माध्यम से दिया है। जिसमें किसान के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ज्ञापन देने वाले व्यापारियों में ओमप्रकाश गुप्ता, ऋषभ जैन, वीरेन्द्र कुमार सहित अन्य व्यापारियों ने एक जुट होकर कहा कि कृषक बनबारी लाल यादव ने मंडी में 4:30 बजे जब व्यापारी मंडी प्रांगण में बोली लगा रहे थे 

तभी उत्पात मचाना शुरू कर दिया और व्यापारियों को जातिसूचक गालियां देते हुए अपनी ट्राली से लोहे का सरिया निकाल कर उनके पीछे पड़ा। सभी व्यापारियों ने उक्त किसान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने की मांग की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!