जनता को बनाया मूर्ख: दूधियों की हड़ताल खत्म, अब 37 रूपए किलो मिलेगा दूध

0
शिवपुरी। शहर में दूधिए की जो हड़ताल तीन दिन से चल रही थी उसमें जनता फिर से मूर्ख बन गई। दूधिए और डेयरी संचालकों की इस हड़ताल के बाद मंगलवार को इन दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इस समझौते में अब जनता को एक रुपए प्रति किलो दूध बढक़र मिला करेगा। यानि की अब दूध के दाम 37 रुपए होंगे। तीन दिन से चल रही इस हड़ताल में जनता को कोई फायदा नहीं हुआ।

दूधिए और डेयरी संचालक जरूर फायदे में रहे। अब दूधिए को डेयरी संचालक प्रति किलो 33 रुपए चुकाएंगे इसके बाद 4 रुपए प्रति किलो अपना कमीशन बीच में खाने के बाद डेयरी संचालक ग्राहकों को यही दूध 37 रुपए किलो में देंगे। एसडीएम की मौजदूगी में मंगलवार को दोनों पक्षों में यह सहमति बनी है। 

सेंटिंग का नतीजा थी यह हड़ताल
सूत्रों ने बताया है कि तीन दिन से चल रही यह हड़ताल पूरी तरह से प्रायोजित थी। इसमें कुछ दूघ माफिया और नेताओं का हाथ रहा है। इस हड़ताल में तीन दिन से जनता परेशान हो रही थी और अब कुछ रुपए डेयरी संचालकों और दूधिए का बढऩे से फायदा इनका हो गया  और जनता अब एक रुपए ज्यादा चुकाने को मजबूर होगी। 

मानक स्तर की गाइडलाइन का कोई नहीं कर रहा पालन
शहर में जो दूध बिकता है उसमें किस तरह मिलावट होती है इसकी पोल दूधिए और डेयरी संचालकों की लड़ाई में सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शहर में 60 से 70 प्रतिशत फेट वाला जो दूध होना चाहिए वह लोगों को 36 रुपए किलो का रेट देने के बाद भी नहीं मिल रहा है। केवल 150 से 200 ग्राम प्रति किलो पर खोआ निकलने पर रेट तय कर दिए जाते हैं। जबकि फेट अनुसार दूध के रेट होने चाहिए। मंगलवार को जो समझौता दूधिए और डेयरी संचालकों के मध्य हुआ है उसमें इस मुद्दे को दरकिनार कर दिया गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!