टेंट की दुकान में लगी आग, 1 लाख का समान राख | BAIRAD NEWS

Updesh Awasthee
0
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के बैराड़ कस्बे में शुक्ला लॉज के सामने पुराने बैराड़ रोड़ पर स्थित एक टेंट की दुकान में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखा टेंट हाउस का सामान जलकर राख हो गया। नगर परिषद क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड निवासी शहीद पुत्र मुन्न्वर शाह जो कि पुराने बैराड़ रोड़ पर टेंट की दुकान करता है। जिसके घर में छोटे भाई की शादी होने के कारण दो दिन से दुकान बंद थी लेकिन बुधवार की सुबह अचानक उनकी दुकान में आग लग गई। 

दुकान में से धुआं निकलता देख पड़ोसी दुकानदारों ने तुरंत शहीद शाह को इसकी सूचना दी। मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को आगजनी की सूचना दी लेकिन समय से फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची।

जिसके बाद पड़ोसी दुकानदारों एवं आसपास के लोगों ने वहां से गुजर रहे पानी के टैंकर से पानी लेकर आग पर डाला। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शहीद शाह ने बताया कि आग लगने से टेंट हाउस का करीब 1 लाख का सामान जल गया जिसमें 60 गद्दे, 40 रजाई, 3 डीजे मशीन, केबिल, मेटल लाइट आदि टेंट का सामान पूरी तरह जल गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा बनाकर आगजनी का मामला दर्ज कर लिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!