खनियांधाना। पुलिस थाना खनियाधाना में एक विवाहिता के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की घटना उस समय कर दी जब महिला घर में पति की अनुपस्थिति में अकेली थी। इसी बीच आरोपी आया और पीछे से महिला को पकडक़र बुरा काम करने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सका और छेड़छाड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध छेड़ाछाड़ की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना खनियाधाना में फरियादी महिला रूपबती पत्नि राजाराम(परिवर्तित नाम) निवासी खनियाधाना ने बताया कि वह बीती रात्रि को पति की अनुपस्थिति में अकेली थी पति कुछ देर से आने वाले थे इसलिए वह कमरे में जाकर सो गई। इसी बीच गा्रम रिछाई निवासी आरोपी शोभाराम लोधी आया और घर में अकेली महिला रूपबती को पाकर उसे पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ अश£ील छेड़छाड़ की।
जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने दबाब बनाने का प्रयास किया लेकिन वह अपने बुरे काम में सफल नहीं हो सका और वहां से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर भाग गया। बाद में पति के आने पर महिला रूपबती ने पुलिस थाना खनियाधाना पहुंचकर आरोपी के विरूद्ध धारा 457,354 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।