प्रवास कर संगठन को मजबूत करें भाजपा कार्यकर्ता: अतुल राय

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। भाजपा पदाधिकारी मतदान केंद्रों पर पहुचकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभी प्रदेशों में प्रवास कर हर वर्ग के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को नई दिशा देने के संकल्प में हम भी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करे उक्त उदगार जिले के एक दिवसीय प्रवास पर जिला वैठक में प्रदेश सह महामंत्री अतुल राय जी ने व्यक्त किये।

भाजपा जिला पदाधिकारी बैठक भाजपा कार्यालय पर प्रदेश सह संगठन महामंत्री अतुल राय जी के मुख्य आतिथ्य संभागीय संगठन महामंत्री शैलेन्द्र बरुआ ,किसान मोर्चा प्रदेश जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के आतिथ्य में सम्पन्न हुई सर्वप्रथम भाजपा संस्थापक सदस्य सदस्य पंडित दीनदयाल, राजमाता सिंधिया, डॉ श्यामा प्रसाद जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। 

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने विगत कार्यो का ब्रत प्रस्तुत किया संगठन सह महामंत्री ने सभी से परिचय प्राप्त किया इस बैठक में विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, देवेंद्र जैन, नरेंद्र विरथरे, कामता बेमते, रमेश खटीक, भैया साहब लोधी, जिला महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, राजकुमार खटीक, जगराम, अशोक खंडेलवाल, तेजमल, लोकपाल लोधी आदि जिला पदाधिकारी उपस्तिथ रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!