करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सिलानगर में एक महिला के साथ घर में घुसकर रेप का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी पडौसी के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय पीड़िता निवासी सिलानगर अपने घर में अकेली थी। पति खेत पर गया हुआ था। तभी सूने घर को देखते हुए पडौस में रहने बाला हरी सिंह कुशवाह घर में आ गया और आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। इस बात की शिकायत महिला ने अपने पति से की। पति महिला को लेकर अमोला थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 454, 506 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।