चलती बस में युवती के साथ डर्टी टच, हंगामा

Updesh Awasthee
0
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कोलारस कस्बे में चलती बस में एक युवती को परेशान कर गंदी हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां युवती ने जमकर हंगामा किया। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने बस को रूकवाकर मामले की जांच की। जहां आरोपीयों ने पैर छूकर माफी मांगी। तब कही जाकर युवती शांत हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के संतुष्ट हो जाने पर आरोपीयों को छोड़ दिया। 

जानकारी के अनुसार एक युवती इंदौर से शिवपुरी की ओर आ रही अशोका बस में व्यावरा से कुछ मनचले एक युवती को परेशान कर रहे थे। इस बात की शिकायत युवती ने अपने भाई को फोन पर बताई। जहां युवती के भाई ने उक्त मामले की शिकायत डायल 100 को दी। डायल 100 के पॉईंट पर लुकवासा पुलिस ने चौकी के बाहर पीसीआर बैन को लगा दिया। 

बताया गया है कि उक्त बस लुकवासा न पहुंचकर बायपास निकल गई। उसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और कोलारस के बायपास पर पुलिस की एफआबी बेन ने उक्त बस को रोक लिया। जहां उक्त आरोपीयों को पुलिस ने पकड़ा और आरोपीयों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए युवती से मांफी मांगी। पर युवती अपनी बात पर उड़ी रही। उसके बाद युवती का भाई भी मौके पर पहुंचा। 

भाई के पहुंचने पर युवती से फिर आरोपीयों ने उक्त युवती के पैर छूकर माफ मांगी। उसके बाद युवती ने मामला दर्ज कराने से इंकार कर दिया। तो पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला रफा-दफा कर दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!