कलयुगी पुत्र ने बाप की पैशन के लिए मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी

Updesh Awasthee
0
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र आर्दश ग्राम सिरसौद मेंं आज एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता जो कि एसएएफ में जबान थे कि पैशन के चलते अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पीएम कराकर हत्यारे पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार गिरजा पत्नि हरगोबिंद सेन उम्र 80 वर्ष निवासी आर्दश ग्राम सिरसौद के पति हरगोबिंद सेन एसएएफ में जबान थे। उनकी मौत के बाद पैंशन वृद्धा गिरजा को मिलती थी। आज सुवह इसी पैंशन को लेकर मां बेटे में विबाद हो गया। बेटा इस पैंशन को लेना चाह रहा था। और मा कह रही थी कि वह रूपयों को फालतू बर्वाद कर देगा। 

इसी बात को लेकर दोनों में सुबह विबाद हो गया। और इसी विबाद के चलते कलयुगी पुत्र ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। इस बात की शिकायत पडौसियों ने पुलिस से की। जहां पुलिस ने आरोपी कलयुगी पुत्र  के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!