मां से बदसलूकी, पुत्र ने विरोध किया तो पीट दिया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के पुत्र को किसी मामूली बात पर विवाद कर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी और बाद में आरोपी मौका पाकर वहां से भाग गया। घटना बछौरा के निकट की बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में ले लिया है।  जानकारी केअनुसार थाना केातवाली में फरियादी महिला मीना पत्नि हरगोविन्द सेन उम्र 35 वर्ष निवासी मंशापूर्ण मंदिर के पास बछौरा ने बताया कि वह घर से कुछ दूरी पर चली ही थी कि उसे रास्ते में कुछ बड़बड़ाते हुए आरोपी संजय पुत्र रामदास बैरागी निवासी मंशापूर्ण मंदिर के पास बछौरा मिला, इस पर महिला को लगा कि वह कुछ बड़बड़ाकर उससे कह रहा है।

तब महिला मीना ने उसे अपना मुंह बंद करने को कहा, बस इस मामूली बात से संजय उखड़ गया और उसने आव देखा ना ताव महिला से विवाद करने लगा, इसी बीच मीना का बेटा वहां आ गया तो आरोपी संजय ने जहां महिला से बदसलूकी और गाली-गलौज कर दी तो वहीं दूसरी ओर उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी और वहां से भाग गया। 

इस मामले की शिकायत मीना ने पुलिस थाना केातवाली में की है जहां उसके पुत्र के साथ आरोपी ने मामूली बात पर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध धारा 294,323,506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!