ट्रक ने कार को मारी टक्कर, ट्रक चालक ने जमकर पीटा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली में एक कार चालक अपने घर की ओर जा रहा था इसी बीच उसे सांखला पेट्रेाल पंप के निकट आरोपी ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। जब कार चालक बाहर आकर ट्रक चालक से अपनी गलती को स्वीकार कर माफी मांगने की कहने लगा तो ट्रक चालक व क्लीनर ने मिलकर फयिादी के साथ मारपीट कर दी ओर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 


जानकारी के अनुसार फरियादी राजराजेश्वर सिंह पुत्र अरूण कुमार गौर निवासी प्रियदर्शनी नगर शिवपुरी ने बताया कि वह अपनी कार से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी बीच उसे ट्रक क्रं.एमपी 08 ई.2170 के चालक नूर मोहम्मद व क्लीनर सादिक निवासी शिवपुरी ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए राजेश्वर सिंह की कार में एबी रोड़ स्थित सांखला पेट्रोल पंप के समीप टक्कर मार दी। 

इस पर जब राजेश्वर सिंह ने ट्रक चालक को रोका और उससे इस दुर्घटना को लेकर बात की तो उल्टा ट्रक चालक व क्लीनर राजेश्वर सिंह पर ही भारी बन बैठे और विवाद, गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी बाद में जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। 

अपने साथ हुई इस घटना को लेकर राजेश्वर सिंह ने पुलिस थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपी ट्रक चालक नूर व उसके साथी सादिक खान के विरूद्ध धारा 279,294,323,506,34 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!