धोबी मोहल्ले में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 4 धरे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पुलिस थाना देहात में धोबी मोहल्ला में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस पहुंची और जुआ खेल रहे आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ लिया। पकड़े गए जुआरियों से नगद राशि बरामद कर ताश की गड्डी जब्त की है। 


पुलिस थाना देहात प्रभारी सतीश चौहान को जरिए मुखबिर के सूचना मिली कि धोबी मोहल्ला में जुए का फड़ लगा हुआ है इस पर तत्काल थाना प्रभारी के निर्देश पर प्रआर अमृतलाल अपनी देहात पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचे तो यहां जुआ खेल रहे रवि पुत्र अशोक जैन उम्र 32 वर्ष, सोहितल उर्फ जानू पुत्र रज्जाक खान उम्र 27 वर्ष, मुकेश पुत्र रमेश दुबे उम्र 31 वर्ष निवासी शिवपुरी को पकड़ा इनके कब्जे से पुलिस ने 8400 रूपये नगद व ताश की गड्डीबरामद की। पकड़े गए जुआरीयों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!