प्राकृतिक आपदा से परेशान किसानों के साथ खड़ी भाजपा सरकार: रणवीर रावत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला किसान मोर्चा का दीपावली मिलन समारोह एवं जिला कार्यालय के शुभारंभ किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर रावत सहित जिले भर के किसान मोर्चा कार्यकर्ता एवं मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत का झांसी तिराहे पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू बिरथरे के नेतृत्व तें आतिशी स्वागत किया गया। झांसी तिराहे से लेकर कार्यक्रम स्थल तक 21 तोरण द्वार लगाकर सभी मण्डल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया और उन्हें जुलूस की शक्ल में कार्यालय तक लाया गया। 

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि रणवीर रावत द्वारा भाजपा का झण्डा फहराया गया तदोपरांत रिबिन काटकर किसान मार्चा के जिला कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रणवीर रावत एवं अन्य अतिथिगणों को मंचासीन कराने के उपरान्त बड़े हार एवं पगड़ी पहनाकर एवं माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। भाजपा के सभी मण्डल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों का भी शॉल एवं श्रीफल से स्वागत किया गया। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि मुझे किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है मैं उस पर खरा उतरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा। 

किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रणवीर रावत ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण आज किसान परेशान हैं, लेकिन उन्हें  चिंता और निराश होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार किसानों के साथ खड़ी हुई है। किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजनायें लागू कर उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। श्री रावत ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के बाद 60 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने किसानों के कल्याण के लिए एक भी योजना लागू नहीं की। इसी का नतीजा था कि शासकीय खजाने में 58 प्रतिशत राशि जमा कराने वाला किसान 2003 तक 17 प्रतिशत राशि जमा कराने वाला रह गया। 

उन्होंने किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे से आशा व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में शिवपुरी जिला किसान मोर्चा के माडल के रूप में खड़ा करें। जिस तरह से उन्होंने युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष रहते हुए पोलिंग बूथ तक कार्यकर्ताओं की भारी भरकम टीम तैयार कर प्रदेश को संदेश दिया था। इस अवसर पर मंच पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों का शॉल श्रीफल भेंटकर स्वागत भी किया गया। 

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव सहित पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन, माखन लाल राठौर, वीरेन्द्र रघुवंशी, रमेश खटीक, ओमप्रकाश खटीक, महामंत्री ओमी गुरू, जगराम सिंह यादव, मछुआ कल्याण वोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम, पिछड़ा वर्ग मोर्चे के धनपाल यादव, अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नफीस खान, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रतिनिधि विवेक पालीवाल, बलवीर सिंह चौहान, बृजेन्द्र सिंह तोमर, नवाब सिंह कुशवाह, रामकरण यादव, जण्डेल सिंह गुर्जर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष जाटव, पूर्व जनपद अध्यक्ष गगन खटीक, नरवर जनपद अध्यक्ष मुकेश खटीक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सहित विभिन्न मोर्चाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे। किसान मोर्चा के राजीव जैन, भरत धाकड़, राजू शर्मा, रवि रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रवि रावत ने व आभार भरत धाकड़ द्वारा व्यक्त किया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!