अवस्थी के फार्म हाउस पर काम कर रहा युवक कुएं में गिर गया

Updesh Awasthee
0
पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम भटनावर में कल शाम खेत पर काम कर रहा एक युवक अंधेरे के कारण खेत में बने कुएं में जा गिरा जिससे वहां मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने निकाला और उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी के अनुसार हरिओम पुत्र रामजी पुरी उम्र 35 वर्ष निवासी भटनावर कल शाम 7 बजे गिर्राज अवस्थी के फार्म हाउस पर काम कर रहा था। जहां उसका बड़ा भाई सुरेंद्र पुरी भी मौजूद था। इसी दौरान काम करते-करते हरिओम अंधेरे के कारण कुएं में गिर गया। 

जिसे सुरेंद्र ने देखा और अन्य लोगों को वहां बुलाकर उसे कुएं से बाहर निकाला और उसे तुरंत ही अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसका परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी वहां आ गई और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!