बड़ी खबर: ट्रक ने बुलेरो को उडाया,तीन की घटना स्थल पर मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाईवे पर आज सुबह एक ट्रक की और बुलेरो की जोरदार भिंड़त में तीन लोगों की मौत हो गई। इस मामले की सूचना हाईवे पर संचालित एक होटल संचालक ने पुलिस को दी। इस हादसे में तीनों मृतक केंट गुना के बताए गए है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के हाईवे पर पतारा के पास बीती रात्रि लगभग 2 बजे  ट्रक नंबर एमपी 07 एचबी 7257 जिसमे शिवपुरी से गेंहू भर कर ग्वालियर की ओर जा रहा था तभी पतारा के पास ग्वालियर से शिवपुरी की और आ रही बोलेरो क्रमांक एमपी 08 सी 0464 में ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रक चालक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे बुलेरो में बैठे तीनों युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

बताया गया है कि मृतकों में हरिमोहन पिता शिवराज ओझा उम्र 26 साल नि कैंट गुना ,2अंकित सक्सेना पिता राजेंद्र कुमार सक्सेना उम्र 26 साल नि कैंट गुना नितिन चटर्जी पिता संतोष चटर्जी उम्र 25 साल धाकड़ कॉलोनी गुना शामिल हैं। इस घटना में बोलेरो पूरी तरह से पिचक कर पूरी दब गई और लगभग 200 मी दूर जाकर सडक़ के दूसरी तरफ सडक़ से नीचे जा गिरी और ट्रक पलट  गया ट्रक में कोई भी हताहत नहीं हुआ है पुलिस ने रात में ही बड़ी मशक्कत कर के मृतकों को बोलेरो से निकाला और शवों पीएम हेतु उप स्वास्थ्य केंद्र संतानबाड़ा अस्पताल पहुंचाया। इनके लिए पुलिस ने गांव के दीवान सिंह और रामेश्वर गुर्जर को बुलाकर खुद ही बोलेरो से बड़ी मुसकिल से बॉडी निकली और रोड को सुचारू रूप से चालू कराया । पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। परिजन तीनों शवों को परिजनों द्वारा गुना के लिए रवाना हो गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!