सरदार पटेल की जयंती पर पटेल नगर पार्क में हुआ रन फॉर यूनिटी का आयोजन

NEWS ROOM
0

शिवपुरी। देश के पहले गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई की जयंती पर पटेल नगर पार्क में रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पटेल नगर पार्क में आए बच्चों, महिलाओं, पुरुषों तथा बुजुर्गों सहित सैंकड़ों की संख्या में आमजन ने भाग लिया। पूरा माहौल सरदार पटेल अमर रहें तथा भारत माता की जय से गुंजायमान था। 

कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा निवृत्त उप पुलिस अधीक्षक रायपुर राम कृष्ण मिश्र, पार्क संरक्षक अशोक अग्रवाल सहित बुजुर्गों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण तथा दी प्रज्जवलन के साथ किया। इसके उपरान्त तिरंगा लहराकर रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि सरदार पटेल ही एक मात्र वह व्यक्ति थे जिन्होंने राजा रजवाड़े का सूपड़ा साफ करने का काम किया। उन्होंने कहा कि खासकर बच्चों को सरदार पटेल के बारे में जानकारी होनी चाहिये क्योंकि यही देश का भविष्य हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पटेल नगर निवासी अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि सरदार पटेल ऐसी शख्सियत थे जिनको कोई भूला नहीं सकता।

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जन्म दिवस पर मनाएं जा रहा राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे धूमधाम से देश में भी मनाया जा रहा है। इसी के दृष्टिगत पटेल नगर पार्क में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। आभार व्यक्त करते हुए पार्क संरक्षक अशोक अग्रवाल ने कहा कि इस पार्क का नाम सरदार पटेल के नाम पर ही रखा गया है। इसीलिए सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए रन फॉर यूनिटी के लिए दौड़ लगाई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!