शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के कत्थामील के पास संचालित डेली पब्लिक स्कूल का छात्र रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। वो स्कूल के हॉस्टल में रहता था एवं अपने घर से हॉस्टल के लिए निकला था। इस मामले की शिकायत कोतवाली में की। जहां पुलिस ने छात्र के नाबालिग होने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर को 14 वर्षीय छात्र गजेंद्र पुत्र अजय सिंह लोधी निवासी गजोरा अपने घर से गगन बस में बैठकर शिवपुरी के लिए निकला था। बताया जाता है कि वह बस से शिवपुरी बस स्टैण्ड पर उतरकर अपने हॉस्टल के लिए जाने के लिए वहां से निकल आया था, लेकिन वह हॉस्टल में नहीं पहुंचा और न ही वह दूसरे दिन स्कूल आया।
इस पर स्कूल प्रबंधन ने गजेंद्र के परिजनों से सम्पर्क साधा तो ज्ञात हुआ कि वह तो शिवपुरी पहुंच चुका है। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। तब कल परिजन ने कोतवाली पहुंचकर गजेंद्र के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी और उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय की गाइड लाइन के अनुसार पुलिस ने इस मामले में अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपहरण का मामला कायम कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।