कोलारस। जिले के पुलिस थाना इंदार में एक विवाहिता ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया और परिजनों के सुर्पुद कर दिया। पुलिस ने मामला पंजीबकर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना इंदार में नव विवाहिता रिंकी पत्नि जितेन्द्र यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मेघोनाबड़ा ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इस घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो वह घबराए और तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव फंदे से उतरवाया ओर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया। नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की इन कारणों का पता लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।