करैरा। जिले के पुलिस थाना करैरा में एक आरोपी ने नाबालिग युवती के साथ उस समय छेड़छाड़ कर दी जब वह तालाब किनारे गई हुई थी इसी बीच आरोपी आया और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा और जब युवती ने रोका तो उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में युवती परिजनों के साथ पुलिस थाना करैरा पहुंची और आरोपी युवक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना करैरा में फरियादी नाबालिग 15 वर्षीय युवती आरती पुत्री अमर (परिवर्तित नाम) निवासी करैरा किसी काम से फूटा तालाब के आगे किनारे से गुजर रही थी कि तभी उसे अकेला पाकर आरोपी युवक सतेन्द्र पुत्र हरनाम सिंह कुशवाह निवासी मड़ोरीपुरा करैरा आया और उसने युवती आरती के साथ छेड़छाड़ कर दी और जान से मारने की धमकी देकर अश£लील छेड़छाड़ करता रहा, बाद में अन्य व्यक्ति आते हुए आरोपी को दिखे तो युवती ने शोर मचाया और आरोपी वहां से भाग गया। अपने साथ हुई इस घटना को लेकर आरतीने पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिस पर परिजन युवती आरती को लेकर थाना करैरा पहुचें और यहां आरोपी सतेन्द्र कुशवाह के विरूद्ध धारा 354,506 ताहि 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।