शिवपुरी। एक महिला को आरोपी ने बार-बार कई इशारे किए जब वह जबाब नहीं दे पाई तो उसने शीटी बजा दी और बाद में उसे अपने साथ चलने को भी कहा, इस छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया। इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में विवाहिता रमा पत्नि हरिराम सिंह (परिवर्तित नाम)उम्र 24 वर्ष निवासी शिवपुरी ने बताया कि वह रेल्वे स्टेशन के समीप कुछ काम से गई हुई थी जब वह लौटकर घर जा रही थी कि तभी वहां आरोपी संता पुत्र सरदार सिंह रावत निवासी ग्राम कांकर सतनबाड़ा ने बार-बार कई अश्लील इशारे किए और जब नहीं माना तो शीटी भी बजाई,महिला ने आरोपी की इन हरकतों का विरोध दर्ज ना कराते हुए चुपचापन अपने गतंव्य की ओर चलने लगी।
इसी बीच आरोपी संता आया और रमा को जबरन अपने साथ चलने को कहा जब युवती ने विरोध किया तो उसने अनावश्यक बहसबाजी कर दबाब बनाने का प्रयास किया। इसी बीच वहां कुछ लोग आते दिखे तो आरोपी मौके से भाग गया। अपने साथ हुई इस छेड़छाड़ की घटना को लेकर महिला रमा ने पुलिस थाना कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपी संता रावत के विरूद्ध धारा 354डी, 509 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।