घर में घुसकर चोरी नगदी सहित आभूषण पार कर ले गए चोर

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के पुलिस थाना करैरा में एक युवक के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और घर में खाना-तलाशी के दौरान नगदी व सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ करते हुए 44 हजार रूपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोर के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार थाना करैरा में फरियादी कमलकिशोर पुत्र मुन्ना लाल शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी मण्डी के सामने करैरा ने बताया कि वह अपने किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। जब वह लौटकर घर आया तो देखा कि उसके घर में सामान सुबह बिखरा पड़ा है इस पर वह पुलिस थाना करैरा पहुंचा और घर में हुई चोरी की घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और खाना-तलाशी के दौरान नगदी व सोने-चांदी के जेवरात सहित कुल 44 हजार रूपये की चोरी होना पाया। इस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध धारा 457,380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!