कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के पुलिस थाना इंदार के ग्राम गौहांसा में एक पटवारी जो अपना शासकीय कार्य नियमित रूप से कर रहा था और ग्राम में पहुंचकर खसरा-खतौनी का वितरण कर रहा था। इसी बीच ग्राम का एक युवक वहां आया और पटवारी से विवाद कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने लगा और बाद में गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना इंदार के ग्राम गौहांसा में खसरा-खतौनी वितरण करने पहुंचे पटवारी नंदकिशोर पुत्र राधाकृष्ण धाकड़ उम्र 36 वर्ष निवासी ऐनवारा थाना बदरवास हाल पटवारी ग्राम गौहांसा गया हुआ था। इसी बीच जब पटवारी नंदकिशोर ग्रामीणों के बीच पहुंचकर खसरा-खतौनी का वितरण कर रहा था कि तभी वहां ग्राम का ही आरोपी राजेश पुत्र बद्रीप्रसाद ओझा निवासी ग्राम गौहांसा आाय और इस कार्य को करने को लेकर विवाद करने लगा।
जब पटवारी ने उसे शासकीय कार्य बताया तो वह उखड़ गया और पटवारी से ही विवाद करने लगा और उसके साथ धक्का मुक्की कर दी, बाद में गाली-गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पटवारी के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर खसरा-खतौनी का किए जाने वाला कार्य भी बंद करा दिया। बाद में पटवारी इस घटना के बारे में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस थाना इंदार पहुंचकर आरोपी राजेश ओझा के विरूद्ध धारा 353,294,506,186 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।