संजय बेचैन: हमलावरों पर लूट और 307 का मामला, संजय के खिलाफ छेड़छाड़ की FIR

0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के हातौद गांव में बीते शनिवार को सहरिया क्रांति के संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजय बेचैन पर हुए हमले में पुलिस ने 6 आरोपीयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने एक 17 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पर घायल संजय बेचैन के खिलाफ भी छेड़छाड़ सहित पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सहरिया क्रांति से जुड़े आदिवासियों के बाद अब ग्रामीण अंचलों के पत्रकार भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिले भर में इस घटना के विरोध में ज्ञापन सौंपे जा रहे है। 

विदित हो कि बीते शनिवार को सहरिया क्रांति के संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजय बैचेन आदिवासीयों के बीच एक बैठक में जा रहे थे। तभी आरोपियों ने जानलेवा हमला बोल दिया था। जिसमे संजय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल संजय बैचेन को पुलिस बमुश्किल बचाकर शिवपुरी लाई। जहां उनकी गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया। इस घटना के बाद आक्रोशित आदिवासीयों ने देहात थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने इस मामले में फरियादी के ग्वालियर होने की स्थिति में अपना पुलिसकर्मी भेजकर संजय के बयान कराए। 

संजय बेचैन के बयानों के बाद ग्वालियर पुलिस ने जीरो पर कायमी कर शेष कार्रवाई के लिए मामला शिवपुरी पुलिस को भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सरपंच पति मनीष मलोहत्रा, सर्वजीत सिंह ढिल्लन उर्फ छब्बू, जग्गी ढिल्लन, दीपू सरदार, अमरजीत सरदार, अवतार सिंह सरदार, कुन्दें सरदार, सोनू सरदार और उनके 10 से 12 अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट और एससी/एसटी एक्ट की धारा 341, 294, 395, 325, 307, 506 आईपीसी 11/13 एमपीडीपी एक्ट, सहित 3/1/10 एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। 

वही इस घटना के बाद सिक्ख समुदाय के कुछ लोग एकत्रित होकर देहात थाने पहुंचे। 17 वर्षीय किशोरी ने संजय बेचैन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पुलिस ने संजय बेचैन के खिलाफ धारा 354, 294, 506, 457 घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी व पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया। सभी आरोपी फिलहाल फरार है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!