बदरवास। जिले के पुलिस थाना बदरवास में एक बाईक चालक ने लापरवाही से घर जा रहे युवक को टक्कर मार दी और उसे घायल कर वहां से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी बाईक चालक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना बदरवास में फरियादी सुखलाल पुत्र किशन लाल कुशवाह उम्र 55 वर्ष निवासी श्रीपुरचक ने बताया कि वह अपने घर श्रीपुर कीओर जा रहा था। इसी बीच पीछे से एक युवक हीरो डीलक्स बाईक क्रं.एमपी 67एमबी 9562 ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सुखलाल में टक्कर मार दी और दुर्घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।