एक्सीडेंट: युवक के पैर पर चढ़ा डम्फर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली में एक युवक को डम्फर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी और बाद में वही डम्फर युवक के पैर पर चढ़ गया जिससे युवक का पैर बुरी तरह टूट गया। इस मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी डम्फर चालक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में फरियादी बृजेश पुत्र राजकुमार यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बबुइया हरपुर कोतवाली पडरोना कुशीनगर उप्र ने बताया कि वह 16 सितम्बर की रात्रि के समय फोरलेन के पास से गुजर रहा था 

इसी बीच उसे पीछे से आ रहे डम्फर क्रं.एमपी 28 एच.0661 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बृजेश में टक्कर मार दी और बाद में वही डम्फर इस दुर्घटना के बाद उसके पैर पर चढ़ गया। जिससे बृजेश का पैर बुरी तरह टूट गया। इस घटना के बाद आरोपी डम्फर चालक मौके से भाग गया। 

इलाज में आराम मिलने के बाद फरियादी बृजेश पुलिस थाना कोतवाली पहुंचा और उसकी शिकायत पर आरोपी डम्फर चालक के विरूद्ध धारा 279,337,338 ताहि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!