शिवपुरी। शिवपुरी के वाट्सऐप ग्रुपों में इन दिनों गंदे वीडियो की पोस्टिंग सुर्खियां बटोर रहीं हैं। आज तो एक युवक ने सारी हदें पार कर दी। एक न्यूज ग्रुप में एक युवक ने एक दो नही अपितु 17 गंदे वीडियो पोस्ट कर दिए। इस मामले की शिकायत ग्रुप के एडमिन ने अमोला थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम सिरसौद मेें निवासरत सचिन झा का नव भारत शिवपुरी के नाम से एक वाट्सएप ग्रुप चल रहा था। आज इस ग्रुप के सदस्य ने 8:48 मिनिट से लगातार एक के बाद एक 17 गंदे वीडियो वायरल कर दिए। वीडियो पोस्ट होते ही ग्रुप में हंगामा शुरू हो गया।
ग्रुप के एडमिन ने इस मामले में शिकायत करने थाने जाने की बात कही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी भी शिकायत की पावती से इंकार किया है। बताया गया है कि इस ग्रुप में शहर के पत्रकार समाजसेवी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है।
इनका कहना है
इस संबंध में मेरे पास अभी कोई आया नहीं है। मुझे तो आप लोगों से ही उक्त मामले की जानकारी मिली है। अगर कोई शिकायत करने आएगा तो में मामले की जांच कराकर कार्यवाही करूंगा।
परमानंद शर्मा,थाना प्रभारी आमोला।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।