शिवपुरी। पुलिस थाना कोवाली में दो आरोपियों ने मिलकर एक फरियादी के साथ इसलिए मारपीट कर दी क्योंकि बीच रास्ते में वह गुजर रहा था तो सामने वाले ने उसकी कुछ बातें सुन ली और ऐसा प्रतीत हुआ जैसे वह स्वयं उनसे कह रहा हो इस बात को लेकर दो आरोपियों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। बाद में फरियादी पुलिस थाना केातवाली पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में फरियादी रूप सिंह पुत्र मनीराम आदिवासी उम्र 21 वर्ष निवासी सहराना बड़ौदी शिवपुरी ने बताया कि वह अपने घर की ओर जा रहा था इसी बीच वह कुछ बुदबुदा रहा था कि तभी रास्ते में उसे दो आरोपीगण भगवती व शंकर आदिवासी निवासी बड़ौदी मिले।
जिन्होंने बीच रास्ते में रूप सिंह के साथ किसी बात को लेकर विवाद किया और बाद में गाली-गलौज कर दी जब रूपसिंह ने उन्हें गालियां देने से रोका तो आरोपियों ने बीच रास्ते मे ही फरियादी के साथ मारपीट कर दी और वहां से अन्य लोगों को आता देख भाग खड़े हुए। अपने साथ हुई इस मारपीट को लेकर फरियादी रूपसिंह आदिवासी ने दोनों आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 294,323,34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।