बडी खबर: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पकड़ी 10 लाख की आतिशबाजी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पुलिस ने रियाईशी इलाके में एक मकान में 10 लाख रूपए की अवैध आतिशबाजी पकड़ी है। इस आतिशबाजी को पुलिस लेकर फिजीकल थाने पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई हैै। 

जानकारी के अनुसार फिजीकल पुलिस को सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मकान में अवैध आतिशबाजी का जखीरा रखा हुआ है। जिस पर फिजीकल पुलिस मय दल के मौके पर पहुंची और जाकर देखा कि पानी की टंकी के पास एक मकान में अवैध रूप से आतिशबाजी रखी हुई है। 

बताया गया है कि उक्त आतिशवाजी विवेक अग्रवाल की है जो कि गांधी पार्क में फटाके की दुकान लगाते है। इस आतिशवाजी की कीमत 10 लाख रूपए के लगभग आंकी जा रही है। इसे दो टे्रक्टर-ट्रॉलीयों से भरकर फिजीकल थाने भिजवा दिया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!