पोहरी। जिले के पोहरी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत मारौरा अहीर के सरपंच के खिलाफ पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया है। जिसपर एसडीएम अंकित अष्ठाना आगें की कार्यवाही में जुट गए है। जानकारी के अनुसार कल्लू आदिवासी जो कि वर्तमान में ग्राम मारौरा अहीर के सरपंच के खिलाफ वार्ड के पंचों और उप सरपंच ने मिलकर बीते रोज तहसीलदार के समक्ष सरपंच के विरोध में मतदान कर अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया है।
तहसीलदार ने बताया है कि मारौरा अहीर के सरपंच कल्लू आदिवासी के खिलाफ वार्ड के 16 पंच अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए। जिसमें से 15 ने सर्वसम्मति से सरंपच के विरोध में मतदान किया। इस पर तहसीलदार की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। जिसे अग्रिम कार्यवाही के लिए एसडीएम के पास भेजा गया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।