टपरिया में बड़ी बहन का रेप, छोटी बहन आई और...

Updesh Awasthee
0
बैराड़। जिले के पोहरी अनुविभाग के गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीगढ़ में एक युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने उस समय बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला जब वह अपने खेत पर बनी टपरिया में मूंगफली छील रही थी। इस घटना के समय जब युवती चिल्लाई तो युवती की आबाज सुनकर उसकी छोटी बहिन आ गई। जिसे देखकर आरोपी भाग गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक पर बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार संध्या पुत्री रघुवीर जाटव उम्र 18 वर्ष निवासी गाजीगढ़ अपने खेत में बनी टपरिया में काम कर रही थी। तभी गांव का ही आरोपी हेमंत पुत्र गोपाल जाटव आया और युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। युवती के चिल्लाने की आबाज सुनकर उसकी छोटी बहिन आ गई। जिसे देखकर आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हेमंत जाटव के खिलाफ धारा 376, 450, 506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!