शिवपुरी। पुलिस थाना फिजीकल में एक विवाहिता ने अपने साथ आए दिन दहेज प्रताडऩा से तंग आकर पुलिस की शरण ली और पुलिस थाना पहुंचकर ससुरालियों के विरूद्ध दहेज एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। थाना फिजीकल के अशोक विहार कॉलोनी निवासी विवाहिता शिखा पत्नि यशवर्धन शर्मा ने बताया कि उसका विवाह यशवर्धन निवासी शिवशक्तिपुरम खुड़ा के साथ हुईथी विवाह के कुछ समय तक तो सब ठीकठाक रहा था लेकिन धीरे समय बदलने के बाद ससुरालियों का व्यवहार भी बदलने लगा। शिखा को आए दिना दहेज के लिए ना केवल पति यशवर्धन बल्कि उसके ससुर वीरेन्द्र शर्मा, सास सरिता शर्मा व ननद पारूल व्यास भी आए दिन घर आकर परेशान करने लगे।
शिखा से दहेज के रूप में मोटी रकम की मांग करने लगे ना लाने पर उसे ना-ना तरह की प्रताडऩाऐं देते। बीते 22 फरवरी से लेकर 01 अक्टूबर तक के बीच जो यात्नाऐं शिखा ने सही वहां तक तो ठीक था लेकिन जब यात्नाऐं अधिक होने लगी तो शिखा ने इस मामले को लेकर थाना फिजीकल की शरण ली और पुलिस थाना पहुंचकर ससुरालियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बहू शिखा की रिपोर्ट पर पति यशवर्धन, सास सरिता शर्मा, ससुर वीरेन्द्र शर्मा व ननद पारूल व्यास के विरूद्ध धारा 498ए, 323 के तहत मामला मामला पंजबीद्ध कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।