कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र में ग्राम खरैह के निकट दो बाईको की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। तीन अन्य युवक घायल हो गए। इस हादसे में घायलों को उपचार के लिए घायल अवस्था में कोलारस स्वास्थ केन्द्र लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार प्रदीप पुत्र सुखलाल जाटव और अभिलास पुत्र हरि ग्राम बामौरकला अपनी बाईक से सामान खरीदने के लिए देहरदा की और आ रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम ढचरा के निकट सामने से आ रहे रंजीता सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ र्हाबेस्टर के लिए डीजल लेकर देहरदा से रन्नौद की और जा रहा था तभी दोनो बाइको में जारदार भिड़ंत हो गई।
जिसमें चारो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे घायल अवस्था में कोलारस स्वास्थ केन्द्र लाया गया जहां डॉक्टर ने रंजीता सिंह निवासी उप्र को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलो को इलाज जारी है। इस घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।