शिवपुरी। पुलिस थाना देहात क्षेत्रांतर्गत आने वाले सीआरपीएफ के समीप एक युवक को ट्रक चालक ने वाहन को अनियत्रित रूप से चलाते हुए टक्कर मार दी और दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। बाद में घायल पुलिस थाना देहात पहुंचा और अपनी व्यथा बताई जिस पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
थाना देहात में फरियादी देवेन्द्र पुत्र बूटाराम जाटव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम भोयल जिला बारां राजस्थान सीआरपीएफ कैम्प के समीप से गुजर रहा था कि इसी बीच उसे ट्रक क्रं.आर.जे.11 जी.ए.8517 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए देवेन्द्र में टक्कर मार दी और दुर्घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
बाद में देवेन्द्र प्राथमिक उपचार लेने के बाद पुलिस थाना देहात पहुंचा और यहां उसने आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।