प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक की कमी को लेकर स्वास्थ्य सचिव से मिलूँगा: विधायक यादव

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस एबी. रोड पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लुकवासा, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी की प्रशासनिक उदासीनता के कारण दयनीय स्थिति में है लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्ञात रहे लुकवासा स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत 40 हजार की जनसंख्या की स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मा है। इस स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ चिकित्सक डॉ. देवान्त शर्मा को पोहरी अटैच कर दिया था। 

जबकि पोहरी में चिकित्सकों की संख्या पर्याप्त है। वर्तमान स्थिति यह है कि लुकवासा स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सक नहीं है। जिससे स्वास्थ्य सेवाऐं प्रभावित हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक को शिकायत पत्र देकर एम.बी.बी.एस. डॉक्टर देवान्त शर्मा को वापस भेजे जाने की मांग की है। जिस पर विधायक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र से चिकित्सक को कैसे हटाया गया। इस संबंध में जिला कलेक्टर एवं स्वास्थ्य सचिव से भी बात करूँगा। 

गांववासियों को आश्वस्त किया कि चिकित्सक की परेशानी नहीं आने दूँगा। मांग करने वालों में कांग्रेस के नेता रामभरोसी शर्मा, सरनाम सिंह रघुवंशी, हरिओम रघुवंशी, कल्याण रघुवंशी, रामकृष्ण यादव, ढरकू जाटव, कमलेश भार्गव, संतोष तिवारी सहित अनेक लोगों ने चिकित्सक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लुकवासा बापिस भेजे जाने की मांग की है।   
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!